फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नलकूप की भूमि पर एसडीएम ने रुकवाया निर्माण

Sat, 21 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। नगर क्षेत्र के पेल्हनी गांव में सरकारी नलकूप की भूमि पर किए जा रहे कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम ने वहां निर्माण को रोकवा दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम रश्मि यादव ने हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को एसएचओ सोनहा के साथ मौके की जांच कर आख्या देने को कहा। राजस्व निरीक्षक जनार्दन प्रसाद व हल्का लेखपाल जय प्रकाश वर्मा ने डायल 112 पुलिस की मदद से निर्माण कार्य रोकवा दिया। राजस्व निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने बताया कि इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें