पांच विभागों को भाकियू से वार्ता के लिए भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। किसानों के तीन दिन के धरने के बाद बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। एसडीएम ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदारों से भाकियू कार्यकर्ता से वार्ता कराने के लिए पत्र जारी कर दिया है। इसे संज्ञान लेकर किसानों ने तहसील परिसर से अपना धरना स्थगित कर दिया।
भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने बताया कि एसडीएम आशुतोष तिवारी ने सुबह किसानों को बुलाकर भाकियू से जुड़े किसानों की तहसील से जुड़ी समस्याओं और मुकदमों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। शुक्रवार दोपहर को वार्ता का समय नियत किया गया है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू पुनः तहसील परिसर में पंचायत करेगी।
उन्होंने बताया कि वार्ता के लिए उप मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अधिकारी ग्रामीण अभियंत्रण, प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक व तहसीलदार भानपुर को वार्ता के लिए बुलाया गया है। इस मौके पर मोल्हू चौधरी, राम प्रताप चौधरी, संत कुमार भारती, रामायन चौधरी, पितांबर मौर्या, रामजीत सहित तमाम किसान मौजूद रहे।