फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खुटहन पहुंचे एसडीएम...पीड़ित परिवार को दिलाया रास्ता

Thu, 19 Jun 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। खुटहन में 10 जून को लोहे की सीढ़ी ले जाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सगे भाइयों की मौत हो गई थी। अब प्रशासन ने पीडि़त परिवार की सुध ली है। यह परिवार बीते कई वर्षों से घर से निकलने के लिए रास्ते की मांग कर रहा था। बुधवार को उप जिलाधिकारी शत्रुधन पाठक, नायब तहसीलदार स्वाति सिंह व हल्का लेखपाल रीना यादव गांव में पहुंचीं। पीडि़त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। मृतक शशिभूषण व विश्व वल्लभ यादव के पिता घनश्याम यादव से एसडीएम ने बात कर बगल की बंजर भूमि से उन्हें रास्ता दिया। लेकिन, घनश्याम यादव ने कहा कि घर से ठीक सामने से पुराना रास्ता है। उस पर अतिक्रमण कर घूर आदि रख कर कब्जा कर रखा है। इस पर एसडीएम ने कहा कि मामला संज्ञान में है और इसकी फाइल भी हमारे पास है। अवलोकन करने के बाद रास्ते में किए गए अतिक्रमण को जल्द ही खाली करा दिया जाएगा। 10 जून को दो सगे भाई शशिभूषण व विश्व वल्लभ लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे थे। हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने बस्ती-टांडा मार्ग जाम कर दिया था। ग्रामीणों ने रास्ते को लेकर भी मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें