कलवारी। लुंबिनी दूद्धी मार्ग के कलवारी चौराहे पर स्थित पंप पर बृहस्पतिवार को तेल लेने के विवाद को लेकर पंप कर्मी और ग्राहक में हाथापाई हो गई। जानकारी के अनुसार भगवंतपुर थाना कलवारी निवासी एक युवक तेल लेने के लिए पंप पर आया। तेल लेने के दौरान किसी बात को लेकर पंपकर्मी से कहा सुनी होने लगी तभी पंप के अन्य कर्मी भी वहां पहुंच गए और हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि थाने पर आने के बाद दोनों पक्षों ने सुलह करते हुए विधिक कार्रवाई न करने के लिए कहा। संवाद