फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन के खिलाफ एससी/एसटी का केस दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। पड़री गांव के रामू की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर गौर पुलिस ने गांव के तीन लोगों के मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में एससी एसटी का केस दर्ज किया है। रामू ने तहरीर दी है कि 17 सितंबर शाम सात बजे घर से सामान खरीदने के लिए गांव के बाहर चौराहे पर जा रहा था। दीपचंद्र की दुकान के पास खड़े गांव के हरिश्चंद्र, राजकुमार व प्रदीप ने रोककर पहले जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देते हुए अपमानित किए और तीनों लोग डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पहले गौर पुलिस को दी। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि पड़ीरी गांव के हरिश्चंद्र,राजकुमार और प्रदीप के खिलाफ मारपीट सहित एससी एसटी का केस दर्ज किया गया है। इस मामले की विवेचना सीओ कार्यालय हर्रैया से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें