फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नामांकन पत्रों की हुई जांच, वैध पाए गए सभी

Sun, 08 Oct 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों ने वापस लिया पर्चा, 13 पदों के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच की गई। सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को वैध पाए गए।
दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया में 13 पदों के लिए 42 अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद शाम चार बजे तक पर्चा वापसी होनी थी। इस बीच वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले राजेश सिंह, रमेश तिवारी, तिलकरा व मनीष सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। एसोसिएशन के चुनाव में अब 13 पदों के लिए 38 दावेदार मैदान में है।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस पद के लिए पांच लोगों ने दावेदारी पेश की है। अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय ने बताया कि सभी पदों के लिए 38 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। 16 अक्तूबर को सुबह 8 से 2:30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर यशोदानंद पांडेय, केशवराम यादव, बद्री प्रसाद दुबे, उपेंद्र नाथ दुबे, राम पलट मिश्र, अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें