फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हेपेटाइटिस, टीबी और एचआईवी के संदिग्धों की हुई स्क्रीनिंग

Sat, 20 Sep 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से रामनगर के धवाय पंचायत भवन में शुक्रवार को हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शुभारंभ नोडल अधिकारी एसएसके डॉ. राम अनुग्रह ने किया। सीएचसी भानपुर से चिकित्सक डॉ. पल्लवी, फार्मासिस्ट विवेक यादव, एसएसके काउंसलर राजनारायन, एलटी अब्दुल, एसटीआई काउंसलर प्रज्ञा पांडेय और जिला अस्पताल से किशोर काउंसलर विष्णु प्रसाद, अमित यादव, ज्योत्सना गुप्ता, एसएसके ओआरडब्लू सविता वर्मा, अर्चना त्रिपाठी, कृष्णानंद, उमेश, संदीप, विशाल, अशोक ने सहयोग किया। टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस और सिफलिस के लक्षण और इसके निदान के बारे में जानकारी दी गई। लक्षण वाले लोगों की स्क्रीनिंग की गई। कैंप में बीपी, मधुमेह, हेपेटाइटिस की भी जांच हुई। दो सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाएं दी गईं। प्रधान इंद्रजीत चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें