फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानसिक व शारीरिक विकास के लिए स्काउट प्रशिक्षण जरूरी

Mon, 27 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। एसएनएसबी इंटर कॉलेज डुहवा मिश्र में रविवार को भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। विद्यालय के संरक्षक शीतला प्रसाद मिश्र ने स्काउट ध्वाजारोहण कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, चारित्रिक व बौद्धिक विकास होता है।
विज्ञापन

करूणाकर मिश्र ने कहा कि अनुशासन व्यक्ति को महान बनाता है। इसकी सीख विद्यार्थी जीवन से शुरू होती है। स्काउट उसी अनुशासनात्मक क्रिया की पहली कड़ी है। शिविर में प्रशिक्षण से आपसी सौहार्द बढ़ता है। शिविर संचालक असिस्टेंट लीडर ट्रेनर अमित कुमार शुक्ल व ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट विजय गौड़ ने स्काउटिगं गाइडिंग से संबंधित प्रथम दिवस के विषयों की पूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर स्काउट गाइड मास्टर नरसिंह नारायण पांडेय, गजेंद्र पांडेय, मयंक, सौरभ सिंह, अजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें