फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्काउट प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने की मिलती है प्रेरणा

Thu, 19 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
संत कबीर शंकर दास इण्टर मीडिएट कालेज मोहम्मद नगर मे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का संयुक्त शिक्
विज्ञापन
स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संत कबीर शंकर दास इंटर कॉलेज मोहम्मद नगर में आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि स्काउट प्रशिक्षण हमें सीमित संसाधनों में अनुशासित जीवन जीने का हुनर सिखाता है। हमारी शिक्षा ऐसी हो जो हमें आत्मनिर्भर भी बनाए। इसमें स्काउट गाइड अच्छी भूमिका निभा रहा है। इस प्रशिक्षण से बच्चों को स्वस्थ होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को उन्होंने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वदंना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। बच्चों को शंकर पांडेय, आदर्श कुमार, नेहा ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रबंधक सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य केपी मिश्रा, प्रधानाचार्य करुणेश कुमार, गुरु प्रसाद,चौधरी, अजीत चौधरी, वंदना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें