फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: स्काॅर्पियो व कार में भिड़ंत, छह लोग घायल

Sat, 18 Feb 2023 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फोरलेन के पटेल चौक के पास सड़क हादसे में छतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर कोतवाली थानांतर्गत पटेल चौक के पास गोरखपुर से लखनऊ जा रही कार में स्कॉर्पियो से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो में सवार चालक को चोट आई है। सभी घायल गोरखपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के तारामंडल थानांतर्गत चिलमापुर प्रतापनगर निवासी रामशंकर शुक्ला (75) सिंचाई विभाग से सेवानिवृत कर्मी हैं। वह अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित वैवाहिक आयोजन में शामिल होने शुक्रवार की सुबह गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए कार से निकले थे। उनके साथ कार में पत्नी शंकुतला देवी, अनिल कुमार शुक्ला के अलावा रिश्तेदार अनिल कुमार पाठक सवार थे। कार रवि शंकर मिश्रा निवासी अश्वमेघ नगर थाना तारामंडल जिला गोरखपुर चला रहे थे। बस्ती जिले में फोरलेन पर पटेल चौक से गुजरते वक्त उनकी कार की एक स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई। चौकी पटेल चौक की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से कार सवार पांच लोगों को चिकित्सक ने हॉयर सेंटर गोरखपुर रेफर कर दिया।
कोतवाल शशांक शेखर ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें