फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 22 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी(बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के महसों बाजार के पास शनिवार को बेहोशी की हालत में मिले युवक की रविवार को इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। उसके शरीर का कुछ हिस्सा झुलसा हुआ था। झुलसने की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि परिवार के लोगों ने ऐसी किसी आशंका से इनकार किया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लालगंज थाने के भरटोलवा निवासी संदीप (26) पुत्र मोहन शनिवार रात को महसों बाजार के पास अचेत अव्यस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर का कुछ हिस्सा व कपड़े जले हुए थे। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रविवार को जानकारी होने पर
मृतक के पिता व अन्य परिजनों ने बताया कि मृतक संदीप की मंद बुद्धि था। अक्सर वह इधर-उधर टहलता रहता था। शनिवार को दिन से ही वह लापता था। शाम को बाजार के पास उसके पड़ा होने की जानकारी मिली। परिवार के लोग भी उसके झुलसने के बारे में कुछ नहीं बता सके। पिता व परिवार के लोगों ने किसी तरह की अनहोनी की आशंका भी नहीं जताई है। एसओ महेश सिंह ने बताया कि परिजनों के समक्ष पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें