बस्ती। डीआईजी के निर्देश पर शुक्रवार को स्कूल वाहनों के फिटनेस की जांच की गई। प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी ने हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पांडेय, कांस्टेबल चंद्रजीत यादव के साथ स्कूली वाहनों के विरुद्ध बिना फिटनेस तथा बिना परमिट के वाहनों का सघन अभियान चलाया। नियमानुसार चालान व समन की कार्यवाही किया गया। साथ ही स्कूली वाहनों के चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को न बैठने की हिदायत भी दी गई। संवाद