फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चिलचिलाती धूप में हो रही स्कूलों की छुट्टी... बच्चों के साथ मम्मी-पापा भी बेहाल

Wed, 17 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
तेज धूप के कारण बच्चे का सिर ढंककर ले जाती मां।
विज्ञापन
शहर के ज्यादातर स्कूलों की दोपहर 1:30 बजे हो रही छुट्टी
विज्ञापन

बच्चों को टोपी-गमछा ओढ़ाकर स्कूल से घर ला रहे अभिभावक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी और उमस ने बड़ों के साथ ही स्कूली बच्चे की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचाने और वापस ले जाने में उनके मम्मी-पापा और दादा भी बेहाल हो जा रहे हैं। पचपेड़िया स्थित एक विद्यालय में दोपहर 1:30 बजे छुट्टी हुई तो कक्षा दो में पढ़ने वाली अविका ने कहा-पापा! बहुत गर्मी लग रही है। गमछा नहीं लाए हैं। अब बताओ इतनी तेज धूप में घर कैसे पहुंचेंगे।
मंगलवार दोपहर 1:30 बजे सिविल लाइंस स्थित एक विद्यालय में अपने बच्चे को लेने पहुंचीं महिमा तेज धूप से परेशान दिखीं। उनका बेटा नीलेश भी तेज धूप से परेशान दिखा। मौसम के बदलने से बच्चों के साथ ही स्कूल आने-जाने वाले अभिभावकों को भी परेशान होना पड़ रहा है। लगभग सभी स्कूलों की छुट्टी दोपहर में हो रही है। मम्मी, पापा, दादा जो भी उनके साथ स्कूल आता-जाता है, वह भी बेहाल है।
विज्ञापन

रोडवेज के पास रहने वाली प्रणिता मालवीय रोड स्थित स्कूल से अपने बच्चे को लेने पहुंचीं। धूप से बचने के लिए उन्होंने चेहरे और सिर को स्टॉल से ढक रखा था। स्कूटी से उन्होंने बच्चे की कैप निकाली और स्कूल के अंदर चली गईं। थोड़ी देर बाद वह स्कूल से बेटे आरव को लेकर निकलीं तो उसके सिर पर कैप थी। स्कूटी के पास आते ही उसे गमछे से ढंक दिया। पूछने पर बताया कि यदि गमछे से न ढकें तो धूप लगने से बेटे की तबीयत खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

...
भीषण गर्मी में जाम से ही रही परेशानी

शहर में पटरियों और प्रमुख सड़कें जाम से कराह रही हैं। सभी स्कूलों की छुट्टी का समय लगभग एक ही है। ऐसे में छुट्टी होने के बाद सड़कें जाम हो जा रही हैं। तेज धूप में जाम में फंसने पर लोगों की परेशान और बढ़ जा रही है। मंगलवार को स्कूल से बेटे को लेकर लौट रहे दिग्विजय रोडवेज पर जाम में फंस गए, पूछने पर बताया कि चिलचिलाती धूप में जाम कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। प्रशासन शायद कभी इसे लेकर गंभीर हो।

...
बोल, अभिभावक
स्कूलाें की छुट्टी के समय में बदलाव होना चाहिए। तेज धूप में बच्चे बहुत परेशान हो जाते हैं। तबीयत खराब होने का भी डर होता है।
-डॉ. ज्योति यादव, प्रहलाद कॉलोनी
...
स्कूल की छुट्टी यदि 12 बजे के आसपास हो जाए तो इससे राहत मिलेगी। दोपहर 1:30 बजे धूप बहुत तेज होती है। इसमें बहुत परेशानी होती है।
-रमाशंकर पांडेय, आवास विकास कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें