भानपुर। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के संबंध में हायर सेकेेंडरी स्कूल कलंदनगर में सोनहा पुलिस टीम ने बच्चियों को जागरूक किया। उन्हें पुलिस व चिकित्सा सहित अन्य जरूरत के लिए चलाए जा रहे हेल्पलाइन नबंरों की जानकारी दी और पैंफ्लेट बांटे गए। उपनिरीक्षक रमजान अली अंसारी, उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, महिला आरक्षी मंजू यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद