बस्ती। शहर कोतवाली के पटेल चौकी के पास एक स्कूल बस को रोक कर मनबढ़ों ने चालक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के एक स्कूल की बस बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। पटेल चौक के पास चालक हार्न बजाया तो वहां खड़े कुछ युवक भड़क गए। बस की पिटाई करने बाद बाइक पर बैठकर भाग निकले। घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में तहरीर मिली है। जांच कर कर कार्रवाई की जा रही है। संवादय