बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के संयोजन में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार को मांग पत्र सौंपा। मांग की कि सफाईकर्मियों को द्वितीय एसीपी का लाभ दिलाया जाय। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मनोज चौहान, संगठन मंत्री राम कृपाल चौधरी, लेखा संप्रेक्षक अमित चक्रवर्ती, राजेश कुमार, शिवमंगल पांडेय शामिल रहे। संवाद