फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह से लगी सावन की झड़ी

Thu, 15 Aug 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंगलवार की रात भर लोग गर्मी से बेहाल रहे। मगर, बुधवार को सुबह मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही फुहारें पड़ने लगींं। हालांकि, उमस में ज्यादा कमी नहीं आई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी ध्वजारोहण के समय बूंदाबांदी होती रहेगी।
इस बीच अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर 88 प्रतिशत पहुंच जाने की वजह से शाम तक उमस महसूस की गई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिन से जिले में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। बारिश के चलते धान की मुरझाई फसलों में हरियाली लौट आई है। अब फसलें तेजी से बढ़ रही हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यह समय फसलों के विकास के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। ऐसे में जब बारिश का पानी संजीवनी का काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें