उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ लल्लन पाड़ेय गुट निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर किया गया स्वाग
उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ लल्लन पांडेय गुट का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ लल्लन पांडेय गुट का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सभागार में बुधवार को कौशल किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन में कर्मचारी हितों पर चर्चा के साथ पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी रामसूरत यादव की देखरेख में सर्वसम्मति से सत्येंद्र कुमार यादव अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरवी सिंह, चन्द्रदेव पांडेय, कृष्णनाथ, राम मूरत गौड़, रामनिवास, राम कमल पांडेय, संतराम चौधरी, अशोक कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, जवाहर लाल प्रजापति महामंत्री, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, राम नाथ प्रजापति, केदारनाथ, ऐनुल्लाह संयुक्त मंत्री, गिरीश चन्द्र संगठन मंत्री, सचिन पांडेय कोषाध्यक्ष, उग्रसेन सिंह, संजय प्रसाद ठाकुर, सुधाकर ओझा मीडिया प्रभारी, रविन्द्र सिंह ऑडिटर घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त कौशल किशोर उपाध्याय, राम सूरत यादव, राम अयुग, गंगाराम मिश्रा, विश्वंभर श्रीवास्तव को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया है। इस मौके पर राम प्रीत सिंह, राजभर यादव, जवाहर लाल यादव, झिनकू, सतीश दूबे, सुनील मिश्र, वीर विक्रम सिंह, बुधिराम यादव, राम गोपाल, संजू निषाद, राम जियावन, अमरीश तिवारी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।