फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सत्यम के मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गड्ढे में पाए गए युवक सत्यम के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व हो गया है। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बता दें बृहस्पतिवार की सुबह गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव निवासी सत्यम सिंह (22) पुत्र इन्द्रसेन सिंह का शव बभनान कस्बे के रेलवे गेट संख्या 221 के समीप रेलवे लाइन से करीब 20 मीटर दूर एक गड्ढे में पड़ा मिला था। गड्ढे में खून के धब्बे पाए गए थे। स्वजनों ने बताया था कि सत्यम बुधवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ घर से निकला था और देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। अब विसरा की जांच के बाद ही उसके मौत के कारण की गुत्थी सुलझ पाएगी। मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें