परिषदीस विद्यालय के अनुदेशको ने जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के अनुदेशकों ने बृहस्पतिवार को सत्याग्रह आंदोलन का मानदेय बढ़ाने और नियमितिकरण की मांग की। शास्त्री चौक से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा।
परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले दो अक्तूबर से अनुदेशक क्रमिक अनशन कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगें नहीं मानी गईं। अब वह सत्याग्रह आंदोलन पर उतर आए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद भी मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नौ हजार रुपये से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। यदि सरकार जल्द ही निर्णय नहीं लेती है तो 27 दिसंबर से अनुदेशक लखनऊ में बेमियादी धरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सनोज कन्नौजिया, चंद्रमुखी, दीनानाथ निषाद, दीपक सिंह, रोबीना खातून, सरिता यादव, जितेंद्र रावत, लीलावती पटेल, लक्ष्मी गुप्ता, अरुण साहू आदि मौजूद रहे।