मुंडेरवा। सहकारी गन्ना विकास समिति मुंडेरवा में चल रहे सट्टा प्रदर्शन मेले के चौथे दिन बृहस्पतिवार को आयोजित मेले में 39 मामले आए, जिसमें 20 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। 10 दिवसीय मेले में अब तक 155 किसान शिकायतें दर्ज करा सके हैं। समिति के सचिव रामफल सिंह ने बताया कि चार दिन में 64 शिकायतों का निस्तारण मौके पर करवाया। 24 सितंबर तक मेला चलेगा। जितेंद्र कुमार, राम सजीवन, बादशाह सिंह, गोरख, संदीप श्रीवास्तव, अरविंद कुमार यादव, अरुण कुमार वर्मा मौजूद रहे। संवाद