फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घटने लगा सरयू का जलस्तर... तटबंधों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Fri, 07 Jul 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर लगातार दो दिनों से घट रहा है। इससे तटबंध और नदी के बीच स्थित आधा दर्जन गांवों से फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बृहस्पतिवार को जलस्तर 91.140 मीटर पर दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार की शाम से ही बारिश न होने के कारण बाढ़खंड ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

तटबंधों के मरम्मत कार्य तेजी लाई गई है। मौसम अनुकूल देख मरम्मत कार्य को पूर्ण की कोशिश में विभागीय अमला जुटा हुआ है। गौरा-सैफाबाद तटबंध के गौरा और तिवारीपुर गांव के सामने निर्माणाधीन ठोकरों पर कार्य शुरू हो गया है। इन ठोकरों पर बोल्डर पिचिंग कार्य भी तेजी से चल रहा है। गौरा-चांदपुर बांध पर भी ठोकर निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं कटरिया- चांदपुर तटबंध के कटरिया गांव के सामने ठोकर नंबर एक पर पानी का दबाव लगातार बना हुआ है। यहां बैकरोल के चलते हल्की कटान भी हो रही है। बाढखंड ने यहां पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। कटान वाले हिस्से बोरियों से भरे जा रहे हैं। चौकियों से भी नदी की निगरानी रात दिन की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गौरा-सैफाबाद तटबंध के अवर अभियंता विजय प्रकाश ने बताया कि जलस्तर घट रहा है। बारिश न होने से तटबंध पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही ठोकरों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें