दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर लगातार तीन दिन बढ़ने के बाद चौथे दिन सोमवार से घटने लगा है।
इससे तटबंध और नदी के बीच बसे दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मगर, जलस्तर घटने से कटान का खतरा बढ़ गया है। माझा क्षेत्र के निचले हिस्से में फैला पानी भी अब उतरने लगा है। सोमवार की शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर लाल निशान से 92. 730 मीटर से 13 सेंटीमीटर नीचे दर्ज हुआ है। संवाद