दुबौलिया। सरयू का जलस्तर लाल निशान से काफी नीचे आ गया है। केंद्रीय कार्यालय अयोध्या के अनुसार शाम 6 बजे नदी का जलस्तर 92.730 से 50 सेंटीमीटर घट गया है। इससे सुबिका बाबू गांव से बाढ़ का पानी खिसक गया है। बुधवार को भी धूप और मौसम सूखा होने के कारण रास्ते और घरों के सामने पसरा कीचड़ सूखने लगा है। यहां ग्रामीणों का आवागमन अब बहाल हो गया है। मोटरबोट हटा लिए गए हैं। मोजपुर गांव के निकट कटान भी काफी हद तक नियंत्रण में है। बाढ़ खंड की टीम यहां अभी भी परक्यूपाइन, बंबूक्रेेट लगा कर सुरक्षा कार्य में जुटी है। विक्रमजोत संवाद के अनुसारए विकास क्षेत्र में नदी के जलस्तर में कमी के चलते कटान से लोगों ने काफी राहत महसूस की है। पकड़ी सग्राम में अब कटान नहीं देखी जा रही है। झिनकाई निषाद, दुर्गा सिंह, भगवानदीन, शशि कपूर, जोखू, शिव प्रताप का कहना है कि सरयू मैया की कृपा बनी रही तो अब तबाही से बच जाएंगे। घर बार भी कटान में नहीं बहेगा। लेकिन, यदि दोबारा नदी उफान पर आई तो घरों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। संवाद