फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण 31 को

Thu, 30 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सरदार पटेल स्मारक संस्थान की ओर से 31 अक्तूबर को लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर संस्थान के सभागार में सुबह 11 बजे से संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सांसद राम प्रसाद चौधरी सरदार पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। संस्थान के महामंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद चौधरी ने बताया कि राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज सभागार में आयोजित संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कविंद्र चौधरी अतुल, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी, पूर्व विधायक रामललित चौधरी, दयाराम चौधरी, बसंत चौधरी आदि शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें