बस्ती।सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, समाजसेवी दिग्विजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन और अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा। मांग की कि मुंडेरवा क्षेत्र के कुम्हिया मिश्रौलिया निवासी सोनबरसा देवी पत्नी दुखरन को जाति सूचक गाली देने, मारने-पीटने, घर जला देने, बेटे संतोष को जान से मारने की कोशिश करने के आरोपियों पर केस दर्ज कराकर न्याय दिलाया जाय। इस दौरान अखिलेश प्रजापति, शहजाद आलम, मनोज निषाद, अमरजीत आर्य, अभिषेक चौधरी, रितिक, पीड़ित परिवार के लोग मौजूद रहे। संवाद