फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए सरदार हरी सिंह नलवा

Mon, 01 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए जिन महापुरुषों ने सर्वस्व बलिदान दिया है उनमें सरदार हरी सिंह नलवा का नाम भी देश का गौरव बढ़ाता है। वह एक सफल सेनापति थे। ये बातें योग प्रशिक्षक गरुणध्वज पांडेय ने कहीं। वह आर्य समाज में महाराणा रणजीत सिंह जी के अंगरक्षक अमर हुतात्मा हरी सिंह नलवा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। इस दौरान नीतीश कुमार व योग शिक्षक शिव श्याम के नेतृत्व में श्रद्धांजलि यज्ञ का आयोजन किया गया। यश कुमार मद्धेशिया ने वेदमंत्रों से आहुतियां दिलाईं। नवल किशोर चौधरी ने हरी सिंह नलवा की वीरगाथा को रेखांकित किया। इस मौके पर उपेंद्र आर्य, विश्वनाथ आर्य, नीतीश कुमार, शिव श्याम, हरिकेश, रामजतन, विजय, कृष्णा चौबे, नवल किशोर चौधरी, अनिल कुमार गाड़िया, सुनीता गाड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें