बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय धुसिया को बस्ती, देवीपाटन एवं गोरखपुर मंडल का मुख्य सेक्टर इंचार्ज बनाया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उनके मनोनयन पर केके गौतम, भगवानदास, कल्पनाथ बाबू, सीताराम शास्त्री आदि ने खुशी जाहिर की है। संवाद