फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वच्छता कर्मी पहली से शुरू करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) ग्रामीण के आउटसोर्स कर्मियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर एक दिसंबर से हड़ताल की चेतावनी दी है। कंसल्टेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राज पांडेय के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया है। कर्मियों की मांग है कि मानदेय नियमों के अनुसार तय हो और महंगाई को देखते हुए हर साल 10 फीसदी की वृद्धि की जाए। इसके अलावा पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज और 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिए जाने की मांग भी शामिल है। ज्ञापन में महिला कर्मियों के लिए मातृत्व अवकाश और अवकाश अवधि के दौरान मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है। कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन नीति बनाने तथा स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। मानदेय से काटे गए कर खातों में वापस करने की मांग भी उठाई गई है। जिलाधिकारी कार्यालय में विष्णु देवनाथ तिवारी, राजा शेर सिंह, अमित कुमार, सर्वेश पांडेय, मार्कंडेय सिंह और आनंद गुप्ता मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि इन मांगों का समाधान जनपद स्तर पर संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें