फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर चमकाई जा रहीं सड़कें

Wed, 30 Aug 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/वाल्टरगंज। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन जोरों से तैयारियों में जुटा है। शहर के बड़ेबन से लेकर मनोरी, भीटिया चौराहा, बेलहरा, लक्ष्मणपुर, जिनवा, देईपार, कनेथूई, बरगदवा आदि जगहों पर व्यापक स्तर पर सफाई कराई कराई जा रही है। सड़कों पर गड्ढे भरने का काम पीडब्ल्यूडी की टीम लगी हुई है। पटरियों पर उगी झाड़ियाें की कटाई चल रही है। सफाई के लिए सदर, सांऊघाट, रुधौली, रामनगर व सल्टौआ के सफाई कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए थाना वाल्टरगंज को भी चमकाया जा रहा है। मंगलवार को थाने के रंग-रोगन कार्य किया जा रहा था। राज्यपाल के आगमन पर विकास भवन व लेदवा में सरकारी महमकें प्रदर्शनी भी लगाएंगे। इसके लिए कृषि, सहकारिता, ग्राम विकास, पंचायतराज, रेशम आदि विभागों में कवायद चल रही है। उल्लेखनीय है कि चार सितंबर को सोनहा थाना क्षेत्र के लेदवा में राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें