फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सल्टौआ ब्लॉक के आमा गांव मे गन्दगी को लेकर  ग्रामीणो ने किया  प्रदर्शन ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिनिच, बस्ती। सल्टौआ ब्लाॅक के आमा ग्राम पंचायत में सोमवार को गांव के राजू की अगुवाई में मो. अहमद, बब्लू, रोजन, सलमान मोटे, मुश्ताक प्रदुम्न ने गांव में गंदगी के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। इन ग्रामीणों का कहना है कि मोहर्रम चल रहा है। मुस्लिम आबादी के पास की नाली जाम है, जिससे नाली में पानी रुका है। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई बार ब्लाॅक पर बताया गया, मगर अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने तत्काल सफाई की मांग उठाई।
प्रधान यशोदा नंद यादव ने बताया कि आमा राजस्व ग्राम में सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। कई बार बीडीओ से कहा गया लेकिन अभी तक तैनाती नहीं हुई है।

ग्राम विकास अधिकारी अवधेश वर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। रोस्टर लगवा कर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें