बस्ती। संपूर्ण समाधान दिवस सभी तहसीलों में तीन जून को आयोजित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र ने बताया कि जिला स्तरीय समाधान दिवस भानपुर तहसील में होगा। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन करेंगी। इसमें सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि पूर्व में प्राप्त सभी शिकायतों के निस्तारण आख्या के साथ अधिकारी उपस्थित होंगे। संवाद