फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में सम्मानित हुए बस्ती के डा. विश्वनाथ

विज्ञापन
कोलकाता में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ओरियंटल हेरिटेज ने बस्ती जिले के डॉ. विश्वनाथ मौर्य को सम्मान? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कोलकाता में सम्मानित हुए बस्ती के डॉ. विश्वनाथ
विज्ञापन

पैकोलिया(बस्ती)। क्षेत्र के गुलरिहवा गांव निवासी डॉ. विश्वनाथ मौर्य को शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोध के विकास और महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें भारत गौरव, राष्ट्रीय शिक्षा रत्न व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ओरियंटल हेरिटेज कोलकाता की ओर से आयोजित चार दिवसीय 43वें अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ की उपस्थिति में संस्था के चेयरमैन डॉ. रामकृष्ण शास्त्री ने दिया। डॉ. मौर्य फिजी विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। वहां सेेवा के उपरांत वे देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में बतौर प्रोफेसर, परीक्षा नियंत्रक व निदेशक जैसे पदों पर सेवा दे चुके हैं। शैक्षणिक विकास, कुशल नेतृत्व और शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें