फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भूमि संरक्षण अधिकारी का वेतन रोका

Thu, 08 Feb 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भूमि संरक्षण विभाग (जल संसाधन) की ओर से तीन माह से निर्माण कार्य में कोई भौतिक या वित्तीय प्रगति न पाए जाने पर डीएम अंद्रा वामसी ने भूमि संरक्षण अधिकारी का वेतन रोकते हुए कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जल संचयन संबंधी बैठक में उन्होंने पाया कि भौतिक एवं वित्तीय प्रगति शून्य है। चार करोड़ के सापेक्ष मात्र 86 लाख रुपये ही व्यय हो पाया है। भूमि संरक्षण अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बस्ती में रूफटॉप हार्वेस्टिंग के संबंध में पाई गई अनियमितता को 10 दिन के भीतर सुधार करने के लिए डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए। डीएम ने इस कार्य की अधिकारियों की से जांच कराई थी। निर्माण कार्य अपूर्ण पाया गया था। नवनिर्मित 30 नलकूपों में से 20 नलकूपों में धनराशि जमा करने के बावजूद विद्युत निगम ने ऊर्जीकरण न किए जाने पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। डीएम ने जल निगम की ओर से वर्ष 2018 की एमएसडीपी के अंतर्गत स्वीकृत पांच पेयजल परियोजनाओं को अब तक पूरा न किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें