बस्ती। नगर पालिका के कर्मी विक्रम सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि लोन न चुकाने से उनका वेतन रोक दिया गया है। उनके परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। पत्र में कहा है कि 2021 दिसंबर में वह अपनी पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री योजना के तहत लोन लिए थे। दो वर्ष तक लोन बराबर जमा किया। उसके बाद पत्नी की तबीयत खराब होने से बीच में किस्त नहीं दे सके। समाधान दिवस में प्रकरण आने पर एक लाख रुपये जमा कर दो माह का समय मांगा। उसके बाद वह बैंक में जाकर 50 हजार जमा कर दिए, लेकिन समय वृद्धि नहीं की गई। इधर दो माह से उनका वेतन भी रोक दिया गया है। वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने वेतन भुगतान की मांग की। संवाद