फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लापरवाही पर रोकी गई दो सचिवों की वेतन वृद्धि

Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सांऊघाट ब्लाॅक के ग्राम पंचायत जमदाशाही की श्वेता त्रिपाठी व व रामनगर के ग्राम पंचायत परसाखुर्द के सचिव तीरथ प्रसाद विकास कार्यों में लापरवाही पर डीपीआरओ रतन कुमार ने अस्थायी रूप से एक वेतन वृद्धि रोक दी है। इन पर ओडीएफ प्लस का धन खर्च न करने, समय से कार्य पूर्ति जमा न करने, कार्य का फोटोग्राफ उपलब्ध न कराने तथा कारण बताओ नोटिस का उत्तर न देने का आरोप है। डीपीआरओ ने बताया है कि दोनों सचिवों का एक वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोकी गई है। निर्देश दिया गया है कि योजना के तहत सभी काम को पूरा कराते हुए शत प्रतिशत भुगतान करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें