फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीवीओ और दो बीडीओ का वेतन बाधित

Wed, 22 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं को संरक्षित नहीं करने का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
बस्ती। छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित करने के दो माह के अभियान की धीमी प्रगति पर डीएम अंद्रा वामसी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सीवीओ और दो बीडीओ का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि 2500 लक्ष्य के सापेक्ष 15 नवंबर तक महज 465 गोवंश पकड़े गए हैं। यह अभियान 31 दिसंबर तक संचालित होना है। डीएम ने कहा कि बस्ती नगर पालिका में शहर की दोनों प्रमुख सड़कों गांधीनगर तथा मालवीय रोड पर काफी गोवंश दिखाई पड़ते हैं। रात में इन्हें पकड़कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में शिथिलता पाए जाने पर उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, बस्ती सदर एवं कुदरहा के बीडीओ का वेतन रोकने तथा बीडीओ कुदरहा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। कहा कि छुट्टा घूमने वाले पशुओं के पशु पालकों से जुर्माना भी वसूल किया जाए। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, सीएमओ डाॅ. रामशंकर दुबे, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, पीडी राजेश कुमार झा, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें