फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शक्ति व समर्पण का भाव उजागर करता है भगवा ध्वज

Mon, 29 Jul 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बनकटी में गुरूद​क्षिणा कार्यक्रम को संबो​धित करते सांसद जगद​म्बिका पाल।
विज्ञापन
- भरवलिया में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम बोले सांसद जगदंबिका पाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को सूर्य बक्श पाल महाविद्यालय भरवलिया में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सूर्य की लालिमा के प्रतीक के रूप में आरएसएस का भगवा ध्वज शक्ति व समर्पण का भाव उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि जीवन के कठिन मार्ग को प्रशस्त करने के लिए गुरु का होना अति आवश्यक है। बिना गुरु के मनुष्य दिशाहीन हो जाता है। उन्होंने कहा कि भरवलिया मेरी जन्म स्थली है और डुमरियागंज कर्मस्थल। डुमरियागंज के लोगों ने चौथी बार स्वीकार्य करते हुए सांसद बनाया है। उनका ऋण उतारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद के प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, रविचंद्र पांडेय, अरविंद पाल, आरएसएस जिला प्रचारक अजीत कुमार, प्राचार्य डाॅ. अजीत सिंह, उमेश श्रीवास्तव, बब्बू पाल, पूर्व विधायक रवि सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें