रोडवेज में चालक-परिचालक व यात्रियों को जागरूक करते अधिकारी स्रोत विभाग
बस्ती। रोडवेज में बुधवार को चालक-परिचालकों को सुरक्षित सफर के लिए जरूरी टिप्स दिए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज आयुष भटनागर के साथ चालक-परिचालकों की काउंसिलिंग की और यात्रियों को कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में जानकारी दी। जागरूकता के लिए पंपलेट वितरण भी किया गया। इस दौरान कन्हैया सिंह, इंद्रजीत तिवारी, अभिनव श्रीवास्तव, सुशील गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद