फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोखरे में नहाते वक्त डूबने से सफाई कर्मचारी की मौत

Sun, 04 Aug 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के बगढ़रवा सगरा पोखरे में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। बगढ़रवा स्थित सगरा पोखरे में नहाते वक्त डूबने से सफाई कर्मचारी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जोगिया निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तक गांव व शिव मंदिर के आसपास सफाई कार्य किया। उसके बाद मंदिर के पास स्थित तगड़ा पोखरे में नहाने लगा। इसी बीच पर गहरे पानी में चला गया। इससे वह पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने गुहार लगाया। इससे लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे पास गांव के अभिषेक चौधरी, पिंटू तथा सचिन के साथ ही दो अन्य लोगों ने पोखरे में सुनील की खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर बाद सुनील को लोगों ने पोखरे से बाहर निकाला। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सुनील की पत्नी कुशलावती देवी, बेटी पुष्पा, सुमन, लक्ष्मी, अर्चना, पुत्र विकास तथा मां शकुंतला सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें