स्कार्पियो से तीन बाइक में मारे टक्कर, पांच घायल
कप्तानगंज/दुबौलिया (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर खुशहाल गंज चौराहे के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन बाइकों में टक्कर मार दिया। तीनों बाइक पर सवार बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कलवारी से छावनी की तरफ जा रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे में 26 वर्षीय सुनील चौहान, पिता-पुत्री 15 वर्षीय इंदु 58 वर्षीय पांचू निवासी सुबरहा थाना दुबौलिया एवं 35 वर्षीय ललित कुमार शुक्ला निवासी पकड़ी बक्सर थाना दुबौलिया घायल हो गए। पांचू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।