कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज कस्बे के कन्या विद्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर रसल वाइपर दिखने से अफरातफरी मच गई। शुक्रवार को विद्यालय के कमरे में बच्चों ने रसल वाइपर को देखा। सांप को देखकर बच्चे चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र वासुदेव बाबा ने रसल वाइपर को रेस्क्यू किया। बीईओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में रसल वाइपर निकला था उसे पकड़वाया गया है। संवाद