फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने सीएम से भेंट कर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा नेता प्रेम सागर तिवारी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में झोला छाप डाक्टरों के प्रशिक्षण और रजिस्ट्रेशन तथा अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री ने प्रकरण को ध्यान से सुना और समाधान हेतु आश्वस्त किया। उप मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी ने लिखा है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों का जांच के नाम पर उत्पीड़न न करते हुए उन पर प्राथमिक उपचार करने के मामले में पंजीकृत मुकदमे वापस लिए जाएं। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों का समय समय पर उनकी योग्यता अनुसार बिहार आदि राज्यों की भांति प्रशिक्षण दिया जाए। संवाद
विज्ञापन

￿
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें