बस्ती रेलवे स्टेशन पर गाेरखधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने की अफवाह पर आपातकालीन खिड़की खु
बस्ती। लखनऊ की तरफ जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस शाम 4:58 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसी बीच ट्रेन में आग लगने की सूचना पर भगदड़ मच गई। लोग दहशत में आ गए, लेकिन जांच में आग लगी नहीं मिली। अफरातफरी के बीच ट्रेन दस मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रहने के बाद चली गई।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के थ्री टियर एसी कोच संख्या बी-5 में आग और धुएं की गंध फैलने से यात्री दहशत में आ गए। कुछ लोग बर्थ छोड़कर भागे तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर तत्काल जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन खिड़की का शीशा तोड़ा। इसके बाद एसी कोच का निरीक्षण किया। कहीं आग लगी नहीं मिली। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की गंध महसूस हुई होगी। स्टेशन अधीक्षक नसीम ने बताया कि आग लगने की सूचना झूठी थी। गोंडा में टेक्नीशियन की मदद से समस्या दूर की जाएगी। संवाद