बस्ती। सावन मास में बाबा भदेश्वरनाथ समेत अन्य शिवालयों में मंगलवार को शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। सुबह से ही शिवालयों में हर हर महादेव के उद्घोष सुनाई देने लगी। भारीनाथ, कंपनीबाग, तिलकपुर, कड़र, देवरिया, बरवाधाम समेत अन्य शिवालयों में आयोजन किया गया। पं. देवस्य मिश्रा ने बताया कि सावन में रुद्राभिषेक का काफी महत्व है। संवाद