बस्ती। रुधौली चीनी मिल पर 21 हजार गन्ना किसानों का 54 करोड़ रुपये बकाया है। इसके भुगतान के लिए मिल प्रबंधन को तीन महीने का समय दिया गया है। डीएम अंद्रा वामसी ने बताया कि चीनी मिल को पेराई सत्र शुरू होने से पहले बकाया भुगतान सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए गन्ना आयुक्त से वार्ता हो चुकी है। मिल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। संवाद