छावनी। क्षेत्र के चरखी भट्ट गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु भगवाध्वज के सामने पुष्प अर्पित कर चंदन लगाया व सुरक्षा समर्पण राशि समर्पित की। जिला कार्यवाहक संतोष ने कहा कि जीवन में गुरु का महत्व बहुत ही अहम है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व की सबसे बड़ी गैर सरकारी संगठन है। इसके तहत जन कल्याण के कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यह सब दैनिक शाखा आयोजन से ही संभव हो पाता है। कार्यक्रम में जिला बैधिक प्रमुख विकास स्वर्ण दीप सह खंड प्रमुख जय प्रकाश, खंड सेवा प्रमुख लक्ष्मी नरायन भटट्, लल्लू चौधरी, मुकेश, अमित, अनिल, दिलीप ,शतीस सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।