फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 3.84 लाख खातों में भेजी गई पीएम किसान सम्म्मान निधि 76.97 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत 3.84 लाख से अधिक किसानों को 76.97 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में मिले हैं।
विज्ञापन

रबी फसलों की बोआई और त्योहारी सीजन के बीच जिले के अन्नदाताओं के केंद्र सरकार की बड़ी सौगात मिली है। इनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का भुगतान शुक्रवार को दोपहर में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये हो गया। इस बार बस्ती जिले के 3 लाख 84 हजार 898 पंजीकृत किसान परिवारों को कुल 76 करोड़ 97 लाख 96 हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंच गई। कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछली यानी 23वीं किस्त में जिले के 3 लाख 79 हजार 322 किसानों को योजना का लाभ मिला था। इस बार प्रशासनिक सतर्कता और कृषि विभाग की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के चलते 5,000 नए व छूटे हुए पात्र किसानों का नाम लाभार्थी सूची में जोड़ा गया है। इससे जिले के लाभार्थी किसानों का आंकड़ा बढ़कर 384898 पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें