फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दामाद के एक्सीडेंट की सूचना देकर 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति से 50 रुपये साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन शिकायत में पुलिस को पता चला कि कस्बे के एक व्यक्ति के मोबाइल पर अनजान नंबर से 14 जून को फोन आया। बताया गया कि उनके दामाद अवधेश सिंह निवासी प्रयागराज का एक्सीडेंट हो गया है। उनसे तत्काल पंकज साहू नाम के व्यक्ति के क्यूआर कोड पर इलाज कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। साइबर ठगों की जाल में फंसकर 25-25 हजार रुपये दो बार में ट्रांजक्शन किया। इसके बाद वह हालचाल लेने के लिए दामाद को फोन किए तो पता चला ऐसा कोई मामला नहीं था। पुलिस साइबर ठगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें