फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 550 सड़कों को दुरुस्त करने के लिए मांगे 145 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
550 सड़कों को दुरुस्त करने के लिए मांगे 145 करोड़ रुपये
विज्ञापन

बस्ती। जिले की 550 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए पीडब्यूडी ने 144.71 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने पर विभिन्न ब्लॉकों के गांव की सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। ऐसा होने से ग्रामीणों को अपने ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय पर पहुंचना आसान हो सकता है।
फोरलेन, एनएच व अन्य जिला स्तर की सड़कें दुरुस्त होने के बाद अब शासन ने ग्रामीण सड़कों को ठीक करने का मन बनाया है। इसको अमल में लाने के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के एक्सईएन केशव लाल ने सहायक अभियंता क्षितिज कुमार पांडेय व धनंजय पांडेय की टीम से जिले के विभिन्न गांवों की सड़कों का सर्वेे करवाया और प्रस्ताव तैयार करवा दिया।
विज्ञापन

वहीं, निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह ने सहायक अभियंता पंकज कुमार सिंह व प्रियांक मणि त्रिपाठी की टीम को सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंप दी थी। दोनों खंडों की टीमों ने कुल 839.78 किमी सड़कों को विशेष मरम्मत के लिए जरूरी बताया था। कुल मिलाकर यह 550 सड़कें उन गांवों के लिए उपयोगी साबित होती है, जो प्रमुख बाजारों व मुख्य कार्यालयों तक आवागमन कराती हैं। लिहाजा विभाग ने पूरा स्टीमेट तैयार करवाकर मुख्यालय के जरिए शासन तक भेज दिया है। इस पर शासन की स्वीकृति मिलते ही काम चालू करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि दोनों खंडों से मिले प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें